फोटो गैलरी: जाह्नवी कपूर ने शेयर की अपनी बहनों के साथ खूबसूरत तस्वीरें, यहां देखें...

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बहनों खुशी और शनाया के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। कपूर की ये तीनों बहनें इन तस्वीरों में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। जाह्नवी कपूर के साथ खुशी ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर खुशी कपूर और शनाया कपूर के बीच खड़ी हैं. प्लंजिंग नेकलाइन के साथ पर्पल शाइनिंग बॉडीकॉन ड्रेस में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं

जाह्नवी के साथ खुशी कपूर और शनाया कपूर को भी सिल्वर शॉर्ट ड्रेस में ट्विनिंग करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए खुशी कपूर ने कई डायमंड इमोजी के साथ तस्वीर को कैप्शन दिया

जाह्नवी ने कैप्शन में अपनी बहन खुशी का स्वागत करते हुए कैप्शन में लिखा- ''द कपूर्स क्रिमिनल्स #welcomehomekhush''. बता दें कि खुशी कई दिनों तक अपनी फिल्म की शूटिंग के चलते घर से बाहर थीं। हालांकि अब वह शूटिंग खत्म होने के बाद घर लौट आई हैं।

अब इन तीनों बहनों के काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर ने शुक्रवार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुडलक जेरी' का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और ऐलान किया कि यह 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होगी. आपको बता दें कि गुड लक जेरी के निर्देशक सिद्धार्थ सेनगुप्ता हैं। फिल्म में जाह्नवी के अलावा दीपक डोबरियाल, सुशांत सिंह और मीता वशिष्ठ भी हैं। यह फिल्म 2018 की तमिल फिल्म कोलामावु कोकिला की रीमेक है।

खुशी कपूर की तरह शनाया कपूर भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तहत बन रही फिल्म बेधड़क से फिल्मी दुनिया में डेब्यू करेंगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post